Darbhanga News: डीएम के निर्देश पर अब दुरुस्त किये जाने लगे नल-जल

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 30 Jul 2025 7:34 PM

विज्ञापन

Exif_JPEG_420

Darbhanga News:प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संकट विकराल रूप धारण करता जा रहा है. 80 फीसदी से ज्यादा चापाकल सूख गये हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: हायाघाट. प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संकट विकराल रूप धारण करता जा रहा है. 80 फीसदी से ज्यादा चापाकल सूख गये हैं. जो कुछ चापाकल चालू अवस्था में हैं, उनसे पानी काफी कम आ रहा है. पानी लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है. नल-जल का ही आसरा बचा है. इस बीच जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर बंद पड़े नल जल को अब चालू किया जा रहा है. जर्जर पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है. मझौलिया पंचायत के वार्ड नौ के नल-जल अनुरक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि इस वार्ड में लोग नल-जल के सहारे ही हैं. जिन लाेगों ने पहले कनेक्शन नहीं लिया था, वे भी आज मजबूर हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन