Dabhanga News: करेंट लगने से अधेड़ की मौत

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dabhanga News:थाना क्षेत्र के समधपुरा पंचायत के सोनमा गांव निवासी 50 वर्षीय सतीश कुमार सिंह की मौत करेंट लगने से हो गयी.

विज्ञापन

Dabhanga News: बहेड़ी. थाना क्षेत्र के समधपुरा पंचायत के सोनमा गांव निवासी 50 वर्षीय सतीश कुमार सिंह की मौत करेंट लगने से हो गयी. सतीश कुमार सिंह रविवार की शाम अपने घर की खराब पड़े बिजली पंखे को स्वयं ठीक कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बिजली की करेंट की चपेट में आ गये. परिजन उन्हें आनन फानन में उसे इलाज के लिए पीएचसी बहेड़ी ले गये ,जहां डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया. फिर भी परिजन उन्हें दरभंगा किसी निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया. वहां भी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन वापस अपने घर सोनमा आए. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक की माता इंदु देवी, पत्नी मधु देवी व पुत्र गौतम, भाई हीरा सिंह सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक तीन भाइयों में मझला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन