Darbhanga:माले ने निकाला पोल खोल हल्ला बोल मार्च

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि जिला योजना कार्यालय भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है.

विज्ञापन

दरभंगा. जिला योजना पदाधिकारी के कार्यकाल व उनकी संपत्ति की निगरानी से जांच कराने, एमएलसी शशि यादव की योजना को डिस्टर्ब करने वाले पदाधिकारी को तत्काल हटाने, योजना कार्यालय में हो रही भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर भाकपा (माले) ने पोल खोल हल्ला बोल मार्च का आयोजन किया. पोलो मैदान से समाहरणालय मार्च निकाला गया. नेतृत्व नंदलाल ठाकुर, हरि पासवान, संदीप कुमार चौधरी, विनोद सिंह, पप्पू पासवान, देवेंद्र कुमार कर रहे थे. जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि जिला योजना कार्यालय भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है. योजना पदाधिकारी राजनीति से ग्रसित होकर विपक्षी जनप्रतिनिधि की योजना को डिस्टर्ब कर रहे हैं. राज्य सरकार से मांग की कि जिला योजना पदाधिकारी कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार तथा उनके कार्यकाल की जांच करायी जाये. अभिषेक कुमार, मो. जमालुद्दीन, भोला पासवान, अमित पासवान, सरफराज आलम, हसीना खातून, हरिश्चंद्र पासवान, परमेश्वर पासवान, शीतल पासवान, प्रिंस राज आदि मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन