Darbhanga News: शिवनगरघाट में आभूषण दुकान से लाखों की चोरी, छानीबीन में जुटी पुलिस

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 16 Sep 2025 9:53 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:शिवनगरघाट चौक पर सोमवार की रात चोरों ने विजय ज्वेलर्स की दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल. शिवनगरघाट चौक पर सोमवार की रात चोरों ने विजय ज्वेलर्स की दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित दुकानदार विजय साहु ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर चले गए. मंगलवार की सुबह पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी हुई देखी. जांच करने पर दुकान से करीब दो सौ ग्राम चांदी के जेवर और पांच ग्राम सोने के आभूषण गायब थे. घटना की जानकारी मिलते ही बिरौल पुलिस मौके पर पहुंची. दिनभर जांच-पड़ताल में जुटी रही. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस चौक पर चोरी की घटना आम हो गई है. कई बार शिकायत करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई. बताया कि विजय ज्वेलर्स में भी पूर्व में दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन उसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है. इस संबंध में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जेवर दुकान में चोरी की पुष्टि हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन