Darbhanga News: श्रम विभाग ने बेनीपुर व बिरौल से दो बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त

Updated at : 30 Jul 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: श्रम विभाग ने बेनीपुर व बिरौल से दो बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त

Darbhanga News:धावा दल ने बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में बाल श्रमिकों की विमुक्ति को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. श्रम संसाधन विभाग के धावा दल ने बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में बाल श्रमिकों की विमुक्ति को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान दो स्थानों से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया. सस्ता बाजार, सिनेमा रोड, बिरौल चौक बस स्टैंड के पास स्थित एक प्रतिष्ठान से एक बाल श्रमिक तथा श्रीराधे कृष्णा स्वीट्स, बेनीपुर बस स्टैंड, बेनीपुर से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया. श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा ने बताया कि दोनों मामलों में दोषी नियोजकों के विरुद्ध संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है. नियोजकों से प्रति बाल श्रमिक 20000 रुपये जिला बाल श्रमिक पुनर्वास कल्याण कोष में जमा कराने को लेकर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. बताया कि अधिनियम की धारा 3 एवं 3A के उल्लंघन के लिए नियोजकों से 20000 से 50000 रुपये तक का जुर्माना वसूला जायेगा. नियोजक द्वारा बाल श्रमिकों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान करने पर 10 गुना मुआवजे के साथ दावा पत्र सक्षम न्यायालय में दायर किया जाएगा.

जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से अबतक 16 बाल श्रमिक विमुक्त

श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से 16 बाल श्रमिकों को कार्य से विमुक्त कराया जा चुका है. अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन