Darbhanga News: लहेरियासराय से अपहृता बरामद

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृता लड़की को लहेरियासराय से बरामद कर लिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ी. स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृता लड़की को लहेरियासराय से बरामद कर लिया. बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी लड़की का अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए लक्ष्मीपुर निवासी दिलखुश कुमार मंडल, फूलबाबू मंडल व उसकी पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि बरामद लड़की को 164 के तहत बयान के लिए बुधवार को न्यायालय भेज दिया गया है. लड़की के बयान के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

लापता महिला को घर से ही पुलिस ने किया बरामद

बहेड़ी. स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एक लापता महिला को उसके घर से बरामद कर बुधवार को न्यायालय भेज दिया. थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि बिठौली निवासी सरवर हुसैन ने मानसिक रूप से बीमार पत्नी के लापता होने को लेकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने उसे घर से बरामद किया है. बुधवार को महिला को न्यायालय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन