Good News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेंगी मॉल जैसी सुविधाएं

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :02 May 2025 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
international level bus stand| International level bus terminal will be built in Bihar, passengers will get mall like facilities

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar News: दरभंगा में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस टर्मिनल बनेगा, जहां यात्रियों को मॉल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. BUIDCO ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है, जिसकी जानकारी राज्यसभा सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया पर साझा की.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले का जर्जर और सुविधाविहीन बस स्टैंड अब आधुनिकता की नई पहचान बनने जा रहा है. बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BUIDCO) ने दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बस टर्मिनल के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है. यह खबर राज्यसभा सांसद और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की.

संजय झा ने दरभंगा बस टर्मिनल का 3D कॉन्सेप्ट व्यू भी जारी किया, जिसे देखकर लोगों में उम्मीद जगी है कि वर्षों से उपेक्षित बस अड्डा अब आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा. वर्तमान में यह बस स्टैंड जलजमाव, गड्ढे, शेड और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है. नए टर्मिनल के निर्माण से यात्रियों को इन समस्याओं से निजात मिलेगी और सफर अधिक आरामदायक होगा.

एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव से भी जुड़ेगा यह बस स्टैंड

संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान इस परियोजना स्थल का निरीक्षण किया था और इसे अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय बस पड़ाव के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे. यह बस स्टैंड दरभंगा एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव से भी जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को एयर कनेक्टिविटी के साथ बेहतर बस सुविधा भी मिलेगी.

मिलेंगी यह अत्याधुनिक सुविधाएं

करीब 83.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह बस टर्मिनल दिल्ली मोड़ स्थित पुराने बस अड्डे की जगह आठ एकड़ 67 डिसमिल क्षेत्र में विकसित किया जाएगा. इसमें यात्रियों के लिए वातानुकूलित विश्रामागार, स्वच्छ शौचालय, फूड कोर्ट, मार्केट कॉम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट, चार्जिंग प्वाइंट्स, लिफ्ट, एस्केलेटर और सुव्यवस्थित पार्किंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी.

इस परियोजना के पूरा होने पर दरभंगा न केवल उत्तर बिहार बल्कि पूरे राज्य के लिए एक मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में उभरेगा, जिससे स्थानीय कारोबार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को भी नई रफ्तार मिलेगी.

Also Read: बेऊर जेल में अनंत सिंह के साथ थे रीतलाल! आपराधिक नेटवर्क तोड़ने को भेजा गया भागलपुर जेल, प्रशासन ने दी थी ये रिपोर्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन