Darbhanga News: बिरौल में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

प्रतीकात्मक फोटो
Darbhanga News: बिरौल में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. पिकअप की टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल है. पुलिस फरार वाहन की तलाश और मृतक की पहचान में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…
Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल-सहरसा गंडौल मुख्यपथ पर सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. सोनपुर क्रॉसिंग के पास हुई इस घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.
हादसे का घटनाक्रम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 9 बजे दो युवक सुपौल बाजार से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. इससे पहले कि वे संभल पाते, पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान बड़गांव थाना क्षेत्र के परसरमा गांव निवासी सचिन राय के 21 वर्षीय पुत्र अश्वनी कुमार के रूप में हुई है. अश्वनी बाइक चला रहा था.
पुलिस की कार्रवाई और पहचान
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को तुरंत सुपौल बाजार के निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं. घायल युवक की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के परसरमा गांव निवासी 28 वर्षीय अमित राम के रूप में हुई है, जिसका इलाज चल रहा है.
जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है. घटना को अंजाम देकर भागे ट्रक और पिकअप की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है. हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.
दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










