सोमवार से सरकारी स्कूल प्रातःकालीन

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 04 Apr 2025 10:33 PM

विज्ञापन

सात अप्रैल से प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः कालीन सत्र में होगा.

विज्ञापन

दरभंगा. सात अप्रैल से प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः कालीन सत्र में होगा. सभी सरकारी स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित होगा. बच्चों की छुट्टी 12.20 होगी. 12.20 से 12.30 बजे तक 10 मिनट प्रधानाध्यापक के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा, अगले दिन की कार्य योजना, छात्रों के गृह कार्य की समीक्षा तथा जांच की जाएगी. इसके बाद शिक्षक विद्यालय छोड़ेंगे. यह व्यवस्था 31 मई तक चलेगी. इस आशय का आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने जारी की है. समय तालिका के अनुसार 6.30 से सात बजे तक का समय प्रार्थना आदि के लिए निर्धारित किया है. इसके बाद 40 -40 मिनट की तीन घंटी होगी. नौ से 9.40 बजे तक मध्यांतर अथवा एमडीएम के लिए समय निर्धारित है. मध्यांतर के बाद फिर 40- 40 मिनट की चार घंटी होगी. अंतिम व सातवीं घंटी की समाप्ति 12.20 बजे होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन