Darbhanga News: एमडीएम में शुक्रवार को फिर से सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगा अंडा
Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News:प्रारंभिक विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के मीनू में फिर से उबला हुआ अंडा शामिल कर लिया गया है.
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा. प्रारंभिक विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के मीनू में फिर से उबला हुआ अंडा शामिल कर लिया गया है. बच्चों को अब शुक्रवार को संपूर्ण उबला हुआ अंडा दिया जा सकेगा. इस आशय का आदेश मध्याह्न भोजन योजना निदेशक विनायक मिश्र ने जारी किया है. उन्होंने कहा है कि केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से प्राप्त एडवाइजरी के आलोक में गत 11 मार्च 2025 के द्वारा राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण तत्काल प्रभाव से शुक्रवार के मीनू में अंडा हटाकर उसके स्थान पर मौसमी फल सेव या केला दिए जाने का आदेश जारी किया गया था. वर्तमान में प्रासंगिक पत्र के माध्यम से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा यह परामर्श प्राप्त हुआ है कि अंडा को अच्छी तरह से साफ कर पूरी तरह से पकाकर खाना पूर्णत: सुरक्षित है. साथ ही यह बताया गया कि सामान्यतः कोई भी जीवाणु या विषाणु खाना बनाने के तापमान 70 डिग्री सेल्सियस पर आसानी से नष्ट हो जाते हैं. इसको लेकर मध्याह्न भोजन योजना निदेशक ने शुक्रवार को एक बार फिर से मीनू में अंडा शामिल करने के निर्देश दिए हैं. इसका लाभ अब फिर से शुक्रवार को प्रारंभिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मिल सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










