27 जुलाई को निकलेगी विशाल गो सम्मान यात्रा, गो माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की उठेगी मांग

गो सम्मान यात्रा निकालने को लेकर बैठक के बाद एकत्र लोग.
27 जुलाई को दरभंगा में गो संरक्षण और संवर्धन के लिए एक विशाल गो सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गो माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है. यात्रा मनोकामना मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी.
Darbhanga News: अखिल भारतीय स्तर पर चल रहे गो सम्मान आवाहन अभियान के तहत 27 जुलाई को दरभंगा में विशाल गो सम्मान यात्रा निकाली जाएगी. अभियान के जिला प्रमुख राजीव प्रकाश मधुकर एवं उत्तर बिहार अभियान प्रमुख विजय झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा का उद्देश्य गो संरक्षण, संवर्धन और गो माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है.
मनोकामना मंदिर से शुरू होगी यात्रा
उन्होंने बताया कि यात्रा सुबह 10 बजे मनोकामना मंदिर से संत-महात्माओं के नेतृत्व में शुरू होगी. इससे पहले सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सामूहिक श्रीराम धुन का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद यात्रा मनोकामना मंदिर, मिर्जापुर चौक, भगत सिंह चौक, दरभंगा टावर, सुभाष चौक, जेपी चौक, खानका चौक, नाका पांच, मौलागंज, रामपुर, रामगंज, जिला स्कूल और लाइट हाउस होते हुए लहेरियासराय पहुंचेगी.
जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा मांग-पत्र
यात्रा के समापन पर प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को मांग-पत्र सौंपेगा. अभियान के पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में गो माता को राष्ट्रीय दर्जा देने तथा गो संरक्षण एवं संवर्धन के समर्थन में 40 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करने का अभियान भी चलाया जा रहा है.
सनातन समाज से शामिल होने की अपील
अभियान के जिला प्रमुख राजीव प्रकाश मधुकर और उत्तर बिहार अभियान प्रमुख विजय झा ने सभी गो भक्तों, राम भक्तों, संत-प्रेमियों, सनातन समाज एवं हिंदू विचार परिवार से जुड़े संगठनों से अधिकाधिक संख्या में अनुशासित ढंग से यात्रा में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज में गो संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरण का माध्यम बनेगा.
यह भी पढ़ें: LNMU: लनामिवि के नरगौना परिसर में एनएसएस का पौधारोपण अभियान, कुलपति ने लगाए पौधे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










