1.10 किलो गांजा के साथ मधुबनी का युवक गिरफ्तार

कोतवाली थाना की पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
दरभंगा. कोतवाली थाना की पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक किलो दस ग्राम गांजा बरामद की गयी है. उसकी पहचान मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के दीप निवासी संतोष कुमार मंडल के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना की पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान म्यूजियम गुमटी के पास संतोष कंधे पर बैग लेकर जाता दिखा. संदेह होने पर उसे रोका गया तथा बैग की तलाशी ली गयी. बैग से एक किलो दस ग्राम गांजा बरामद की गयी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस धंधे में संतोष के अलावा कुछ और युवक भी शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




