Darbhanga News: सुधार गृह में किशोर के मौत वाले मामले में प्राथमिकी दर्ज

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 12 Oct 2025 6:45 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:सुधार गृह में किशोर भरत दास के मौत वाले मामले में सुधार गृह के प्रभारी अधीक्षक प्रकाश कुमार गुप्ता के आवेदन पर लहेरियासराय थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. सुधार गृह में किशोर भरत दास के मौत वाले मामले में सुधार गृह के प्रभारी अधीक्षक प्रकाश कुमार गुप्ता के आवेदन पर लहेरियासराय थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. आवेदन में भरत दास के द्वारा शौचालय में आत्महत्या की बात कही गयी है. सीसीटीवी फुटेज में रात के दो बजे के बाद दो बार उसे शौचालय जाते देखा गया है. दूसरी बार जब वह शौचालय गया तो वापस नहीं लौटा. बता दे कि शुक्रवार की देर रात सुधार गृह में बंद भरत दास शौचालय में फंदे से लटका हुआ मिला था. शनिवार की सुबह जब गिनती की गई तो कम पाये जाने पर खोजबीन की गयी. भरत दास शौचालय में फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, सदर एसडीओ विकास कुमार, सदर एसडीपीओ सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम को भी बुलाकर सभी साक्ष्य को इकट्ठा किया गया. एसएसपी ने सदर एसडीपीओ वन के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही भरत दास की मौत का पूरी तरह खुलासा होगा. विगत सात माह में सुधार गृह में तीन बच्चे की मौत होने से कई सवाल उठने लगे हैं. हालांकि एक किशोर की अन्य किशोरों की पिटाई से मौत हुई थी. वहीं दो किशोर की मौत एक ही शौचालय में फंदे से लटककर हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन