Darbhanga News: 11 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को मिथिलावादी पार्टी के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को मिथिलावादी पार्टी के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया. मांगों लेकर पहुंचे लोगों ने निगम प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की. अभिषेक कुमार झा ने कहा कि जीएम रोड में नाला को मुक्त करने के लिए चार माह पूर्व आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. प्रदर्शनकारी उपनगर आयुक्त मो. फिरोज से मिलकर मेयर, नगर आयुक्त व डिप्टी मेयर को बुलाने तथा तत्काल 20 समरसेबुल लगवाने का आदेश जारी करने की मांग पर अड़े रहे. 11 सूत्री मांगों में वार्ड बार तीन-तीन समरसेबुल देने, हर घर नल की सुविधा, फागिंग सुनिश्चित करने, साफ-सफाई और स्वच्छता का समाधान, जलजमाव का स्थायी निदान आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन