दरभंगा से कोलकाता की फ्लाइट सेवा बंद, हैदराबाद के लिए भी वीक में तीन दिन नहीं मिलेगी उड़ान

Published by : Aniket Kumar Updated At : 15 May 2026 9:00 AM

विज्ञापन

दरभंगा एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट से 16 जून से कोलकाता की विमान सेवा बंद हो रही है, जबकि हैदराबाद रूट पर भी उड़ानों में कटौती की गई है. इंडिगो के इस फैसले से यात्रियों और कारोबारियों में भारी नाराजगी है. अब पटना का रुख करना होगा. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Darbhanga Airport: मिथिलांचल के हवाई यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है. दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवाओं में कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा निर्णय के अनुसार, 16 जून से इंडिगो एयरलाइंस कोलकाता के लिए अपनी सेवाओं को पूरी तरह बंद कर देगी. इसके साथ ही हैदराबाद रूट पर भी उड़ानों की संख्या घटा दी गई है, जिससे यात्रियों में भारी आक्रोश है.

कोलकाता सेवा पर लगा ब्रेक

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो द्वारा संचालित दरभंगा-कोलकाता विमान सेवा 16 जून से बंद हो जाएगी. वहीं, हैदराबाद के लिए विमान अब सप्ताह में केवल चार दिन ही उड़ान भरेगा. सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हैदराबाद के लिए कोई सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. बताया जा रहा है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट से नई उड़ानें शुरू करने के लिए विमानों का पुनर्समायोजन किया जा रहा है, जिसकी गाज दरभंगा एयरपोर्ट पर गिरी है.

यात्रियों और कारोबारियों की बढ़ी परेशानी

कोलकाता सेवा बंद होने से उन हजारों लोगों को बड़ा झटका लगा है जो इलाज, व्यापार और पढ़ाई के लिए नियमित रूप से वहां जाते थे. करीब पांच साल पहले शुरू हुई इस सेवा के बंद होने से अब लोगों को फिर से लंबी रेल यात्रा या पटना एयरपोर्ट का रुख करना पड़ेगा. हैदराबाद रूट में कटौती से आईटी प्रोफेशनल्स और कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

‘लाइफलाइन’ पर संकट से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि दरभंगा एयरपोर्ट उत्तर बिहार की लाइफलाइन बन चुका है. यहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सुविधाएं बढ़ने के बजाय कम की जा रही हैं. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के रूट पर पहले से ही किराया आसमान छू रहा है. सामाजिक संगठनों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से दखल देने और बंद हो रही सेवाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन