दरभंगा: शीशोपुर्वी पंचायत में 19 मई को लगेगा 'सहयोग शिविर', ऑन द स्पॉट होगा समस्याओं का समाधान

Published by : Aniket Kumar Updated At : 15 May 2026 11:41 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Darbhanga News: दरभंगा जिले की शीशोपुर्वी पंचायत में 19 मई को बड़ा सहयोग शिविर लगेगा. इसमें जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी मौके पर ही आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे. अब तक 150 आवेदन जमा हो चुके हैं, आप भी उठाएं लाभ. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा सदर से अशोक झा की रिपोर्ट

Darbhanga News: प्रखंड की शीशोपुर्वी पंचायत में आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले विशेष ‘सहयोग शिविर’ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. आम लोगों की समस्याओं को सुलझाने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह है और अब तक विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 150 आवेदन जमा हो चुके हैं.

जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी रहेंगे मौजूद

शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के कई आला पदाधिकारी एक साथ मौजूद रहेंगे. वे मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका ‘ऑन द स्पॉट’ निष्पादन करेंगे. इससे लोगों को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी. राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लगातार जमा किए जा रहे हैं.

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

पंचायत की मुखिया ममता देवी ने बताया कि इस सहयोग शिविर का मुख्य लक्ष्य सुशासन को जनता के द्वार तक लाना है. शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी. उन्होंने पंचायत क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से अपील की है कि वे 19 मई को आयोजित इस शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकार की जन-हितैषी योजनाओं का लाभ उठाएं.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन