दरभंगा ने रेस्ट ऑफ सेंट्रल जोन की टीम को 17 रन से किया पराजित

Updated at : 18 Jun 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा ने रेस्ट ऑफ सेंट्रल जोन की टीम को 17 रन से किया पराजित

अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में दरभंगा की टीम ने ऑफ ऑफ सेन्ट्रल जोन को 17 रन से पराजित कर दिया.

विज्ञापन

दरभंगा. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय स्व. रणधीर वर्मा अंतर जिला सुपर लीग अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में दरभंगा की टीम ने ऑफ ऑफ सेन्ट्रल जोन को 17 रन से पराजित कर दिया. दूसरे दिन के खेल में दरभंगा की टीम ने 90 ओवर में नौ विकेट खोकर 350 रन का लक्ष्य खड़ा किया टीम ने 142 रन से बढ़त ले ली. भाषवान ने 109 रन, अभिषेक ने 96 रन और जयशंकर ने नाबाद 50 रन का योगदान दिया. ऑफ ऑफ सेंट्रल जोन की ओर से आर्यन ने पांच एवं सुमन ने तीन विकेट निकाले. जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी रेस्ट ऑफ सेंट्रल जोन की टीम अपनी दूसरी पारी में 32.4 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस तरह से दरभंगा ने मैच 17 रन से जीत लिया. गेंदबाजी में दरभंगा की ओर से अनिकेत अमित राज ने सात और आरव झा ने तीन विकेट चटकाए. इस जीत से दरभंगा को छह अंक हासिल हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन