दरभंगा: गोदाम से 6 लाख की चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद जांच करती पुलिस टीम

Darbhanga News: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पुनहद स्थित शिवशंकर किराना स्टोर में देर रात अज्ञात चोरों ने छह लाख रुपये मूल्य का सामान, 25 हजार रुपये नकद और सोने की चेन चोरी कर ली. पुलिस और तकनीकी टीम मामले की जांच में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

दरभंगा के घनश्यामपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Darbhanga News: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पुनहद स्थित शिवशंकर किराना स्टोर में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश गोदाम का ताला तोड़कर करीब छह लाख रुपये मूल्य का सामान, 25 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस और तकनीकी टीम जांच में जुट गई है.

गोदाम का ताला तोड़कर लाखों का सामान किया पार

दुकान के प्रोपराइटर संतोष कुमार सिंह ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि शनिवार सुबह उनके पिता कामेश्वर सिंह गोदाम पहुंचे तो मुख्य शटर का ताला गायब मिला. अंदर कमरे का हैंडल कटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था. चोर सरसों तेल, दाल, सिगरेट, पान मसाला, काजू, हार्लिक्स, टॉफी समेत बड़ी मात्रा में किराना सामान उठा ले गए. साथ ही अलमारी में रखे 25 हजार रुपये नकद और करीब एक भर सोने की चेन भी चोरी कर ली.

पिकअप वाहन से सामान ले जाने की आशंका

आवेदन में आशंका जताई गई है कि चोर गांव के विजय सिंह की गाछी में पिकअप वाहन लगाकर चोरी का सामान उसमें लादकर फरार हुए. चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है. पीड़ित ने अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.

एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, थानाध्यक्ष आलोक कुमार, प्रशांत कुमार तथा तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन