Darbhanga: जाले में परामर्श सभा के दौरान पांच भूमि विवाद मामलों का निष्पादन

सुनवाई करते सीओ वत्सांक और उपस्थित पक्षकार
जाले अंचल कार्यालय में आयोजित परामर्श सभा के दौरान भूमि विवाद से जुड़े पांच मामलों की सुनवाई कर उनका निष्पादन किया गया. सीओ वत्सांक ने बताया कि दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच के बाद सभी मामलों का समाधान किया गया. पढ़ें पूरी खबर…
जाले, दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट
Darbhanga News: जाले अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) वत्सांक की अध्यक्षता में परामर्श सभा आयोजित की गई. सभा में भूमि विवाद से जुड़े पांच मामलों की सुनवाई कर उनका निष्पादन किया गया. सीओ ने बताया कि सुनवाई के लिए दोघरा, कमतौल, जाले, राढ़ी पूर्वी और रतनपुर पंचायत क्षेत्र से संबंधित भूमि विवाद के मामले प्रस्तुत किए गए थे.
दस्तावेजों और अभिलेखों की हुई जांच
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों, अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों की जांच की गई. इसके बाद संबंधित पक्षों की बात सुनकर मामलों पर विचार किया गया. सीओ वत्सांक ने बताया कि सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पांचों मामलों का निष्पादन कर दिया गया.
नियमित रूप से हो रही है परामर्श सभा
उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए नियमित रूप से परामर्श सभा आयोजित की जा रही है. इसका उद्देश्य लोगों को समय पर न्याय दिलाना और अनावश्यक विवादों को कम करना है.
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से स्थानीय स्तर पर विवादों के समाधान में सुविधा मिल रही है और लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से भी राहत मिल रही है. सभा में अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ संबंधित पक्ष भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










