Darbhanga News: बागमती नदी में फिर दिखा मगरमच्छ, दहशत

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:बागमती नदी में मंगलवार को मगरमच्छ देखा गया. इससे इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: हायाघाट. बागमती नदी में मंगलवार को मगरमच्छ देखा गया. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बताया जाता है कि हल्की बारिश हो रही थी. उसी समय मगरमच्छ पानी के उपर आया, जिसे राह चलते एक व्यक्ति ने देखा. उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया. यह तेजी से वायरल हो रहा है. यह मगरमच्छ अकराहा पुल के नीचे निकला था. हांलाकि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मगरमच्छ को देखे जाने के बाद नदी में स्नान करने वाले लोग व मवेशियों को पानी पिलाने वाले पशुपालकों में दहशत फैल गया है. वार्ड पार्षद विकास कुमार सिंह ने बताया कि दो महीने पहले भी मगरमच्छ दिखा था. इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी थी. वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए आयी भी, लेकिन मगरमच्छ पकड़ में नहीं आ सका. लगता है मगरमच्छ ने इस एरिया में कहीं अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया है, इसलिए बार-बार दिखता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन