Darbhanga: देवघर में बाबा का जलाभिषेक करने के बाद प्रमुख के पिता का निधन
प्रमुख आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण
प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी के पिता विशेश्वर सहनी का देवघर बाबाधाम में दुखद निधन हो गया। बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जिन्होंने एक साल में मां और भाई को भी खो दिया था।
Darbhanga News: प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी के पिता विशेश्वर सहनी (70) का सोमवार को देवघर बाबाधाम में हृदयगति रुकने से निधन हो गया. वे चार दिन पहले मब्बी से खुलने वाली बस से देवघर गये थे. सोमवार को बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के बाद मंदिर परिसर से बाहर निकलते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी और हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया.
जलाभिषेक के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, विशेश्वर सहनी चार दिन पहले देवघर बाबाधाम गये थे. सोमवार को उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया. इसके बाद मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी.
परिजनों के अनुसार, इसी दौरान हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. पार्थिव शरीर के घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा.
एक साल में मां और भाई को भी खो चुके हैं उदय कुमार सहनी
विशेश्वर सहनी के निधन से प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. करीब एक वर्ष पहले ही उनकी मां का निधन हुआ था. इसके महज 18-20 दिन बाद बड़े भाई की भी मृत्यु हो गयी थी.
अब पिता का साया भी सिर से उठ जाने के बाद परिवार गहरे सदमे में है. कम समय के अंतराल में परिवार के तीन करीबी सदस्यों की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है.
प्रमुख के आवास पर जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण
मंगलवार सुबह से ही प्रखंड प्रमुख के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सगे-संबंधियों, जनप्रतिनिधियों, प्रखंड पदाधिकारियों और ग्रामीणों का पहुंचना शुरू हो गया.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी, बीडीओ रवि रंजन समेत कई लोगों ने पहुंचकर विशेश्वर सहनी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
मुखिया अजय कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया शमसे आलम खान, सरपंच अरमान खान, लोआम मुखिया अकील फैजी, पंसस शेखर सुमन, बच्चन झा, दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक शोएब अहमद खान, कंसी पंसस प्रतिनिधि सुनील साहु समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
यह भी पढ़ें
जाले के उर्दू मध्य विद्यालय में प्रवेश पथ के अभाव में पगडंडी का सहारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










