जाले के उर्दू मध्य विद्यालय में तीन सौ छात्र लेकिन स्कूल तक पहुंचने के लिए रास्ता भी नहीं
जाले के मध्य विद्यालय उर्दू टोला गररी तक जाने वाला पगडंडी नुमा रास्ता.
नगर परिषद जाले के मध्य विद्यालय उर्दू टोला के बच्चे स्कूल तक पहुँचने के लिए खतरनाक पगडंडी का सहारा लेते हैं. बरसात के दिनों में यह रास्ता बेहद फिसलन भरा हो जाता है, जिससे बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है और वे चोटिल भी हो जाते हैं.
Jale School News: नगर परिषद क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी प्रवेश पथ विहीन है. विद्यालय परिसर तक पहुंचने के लिए गररी बाजार से होकर पगडंडी नुमा रास्ते का सहारा लेना पड़ता है. बरसात के दिनों में यह रास्ता फिसलन भरा हो जाता है, जिससे छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी होती है. कई बार बच्चे रास्ते में गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं.
सवा तीन सौ छात्र-छात्राएं, सात शिक्षक पदस्थापित
विद्यालय के एचएम इफ्तेखार अहमद के अनुसार, स्कूल में एचएम समेत सात शिक्षक पदस्थापित हैं और करीब सवा तीन सौ छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. विद्यालय में कुल 14 कमरे हैं. यहां तीन शौचालय, एक चापाकल और समरसेबुल की सुविधा उपलब्ध है.
एचएम ने बताया कि कीचेन शेड नहीं होने के कारण एक कमरे में ही मध्यान्न भोजन तैयार किया जाता है. इससे विद्यालय में उपलब्ध कमरों का उपयोग भी प्रभावित होता है.
बरसात में फिसलन भरे रास्ते से गुजरते हैं बच्चे
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, स्कूल का सुरक्षित प्रवेश पथ नहीं होने के कारण बच्चों को पगडंडी के रास्ते से विद्यालय परिसर तक पहुंचना पड़ता है. बरसात में रास्ते पर कीचड़ और फिसलन बढ़ जाती है. इससे छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है.
एचएम ने बताया कि कई बार बच्चे रास्ते में गिरकर चोटिल हो जाते हैं. कुछ बच्चे चोट लगने के बाद कई दिनों तक विद्यालय नहीं आ पाते हैं. विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय तक सुरक्षित और सुगम प्रवेश पथ उपलब्ध कराने की आवश्यकता जतायी है.
स्कूल में आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं
विद्यालय में चोरी की घटनाएं भी प्रबंधन के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं. एचएम इफ्तेखार अहमद ने बताया कि चोर समरसेबुल का पाइप, सात पंखे और बिजली के तार काटकर ले जा चुके हैं.
चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत भी की गयी है, लेकिन अब तक चोरों का पता नहीं चल सका है. विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि परिसर में कोई सामान छूट जाने पर उसके चोरी होने की आशंका बनी रहती है.
सुरक्षित प्रवेश पथ उपलब्ध कराने की मांग
विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के नामांकन के बावजूद प्रवेश पथ की सुविधा नहीं होने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है. खासकर बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है.
विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय तक पक्का एवं सुरक्षित प्रवेश पथ उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही विद्यालय में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत भी जतायी गयी है.
यह भी पढ़ें: दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का 71.1 फीसदी काम पूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










