Darbhanga News: लाइन काटने गये विद्युत विभाग के जेइ सहित टीम पर हमला

Updated at : 04 Mar 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: लाइन काटने गये विद्युत विभाग के जेइ सहित टीम पर हमला

Darbhanga News:स्थानीय थाना क्षेत्र के कटहलिया वार्ड एक में लाइन काटने गये विद्युत विभाग के जेई व उनकी टीम पर बकायेदारों ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के कटहलिया वार्ड एक में लाइन काटने गये विद्युत विभाग के जेई व उनकी टीम पर बकायेदारों ने हमला कर दिया. मारपीट की. साथ ही विद्युत कनेक्शन को फिर से जुड़वा लिया. बताया जाता है कि बकाया बिजली बिल नहीं जमा करने को लेकर विभागीय जेइ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गयी टीम ने बकायेदार की लाइन काट दी. लाइन काटने की सूचना मिलते ही बकायेदारों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की. फिर से लाइन जुड़वा लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेइ व अन्य कर्मियों की जान बचायी. जेइ ने बताया कि कटहलिया में उपभोक्ता साबिर हुसैन के यहां 30 हजार 584 रुपये बकाया है. पैसा मांगने पर गये तो वे नहीं मिले. इसपर उनके घर की बिजली काट दी गयी. घर के लोगों ने जेइ से साबिर हुसैन की बात फोन पर करायी तो वे बोले कि दस मिनट में आते हैं. कुछ देर के बाद पहुंचते ही गाली-गलौज व हाथापाई करने लगे. जेइ व कर्मियों की पिटाई करते हुए लाइन फिर से लगा लिया. साथ ही सभी को बंधक बना लिया. जेइ ने बताया कि सरकारी मोबाइल से 112 नंबर डायल कर पुलिस से मदद मांगी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी की जान बचायी. उन्होंने बताया कि आरोपित उल्टे केस करने की धमकी दे रहे थे. बता रहे थे कि घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी का मामला दर्ज कर देंगे. जेइ ने बताया कि मामले में सिंहवाड़ा थाना सहित संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजा जा रहा है. इधर इस संबंध में विभागीय एसडीओ जिकेश कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए थाना को आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन