व्रत में तैयार करें साबूदाना वड़ा, निशा मधुलिका ने बताई रेसिपी

फोटो- यूट्यूब @nishamadhulika
Sabudana Vada Recipe: नवरात्रि या किसी भी व्रत में साबूदाना से बनाना चाहते हैं कुछ टेस्टी तो साबूदाना वड़ा बना सकते हैं. साबूदाना वड़ा बनाने का तरीका निशा मधुलिका ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.
Sabudana Vada Recipe: व्रत में साबूदाना से तरह-तरह की चीजों को बनाया जाता है. इससे खिचड़ी, खीर, पराठा या हलवा तैयार किया जाता है. अगर आप इन सब चीजों से हटकर कुछ अलग डिश बनाना चाहते हैं तो साबूदाना वड़ा बना सकते हैं. साबूदाना वड़ा को आप स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं. आइए जानते हैं साबूदाना वड़ा बनाने की रेसिपी.
साबूदाना वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- साबूदाना – 1 कप
- मूंगफली- आधा कप
- आलू- 4
- जीरा -1 टीस्पून
- हरी मिर्च -1 टीस्पून (बारीक कटी हुई)
- अदरक- 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च- आधा टीस्पून (कुटी हुई)
- नींबू का रस- 1 टीस्पून
- चीनी- 1 टीस्पून
- हरा धनिया- 2-3 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल तलने के लिए
साबूदाना वड़ा को कैसे तैयार करें?
- साबूदाना वड़ा बनाने के लिए आप एक कटोरे में साबूदाना को लें. इसे आप 2 बार धो लें. इसके बाद इसमें तीन चौथाई पानी को डाल दें. ज्यादा पानी नहीं डालें नहीं तो साबूदाना चिपचिपा हो जाएगा. इसे आप 6 घंटे तक छोड़ दें.
- अब आप भुने मूंगफली को दरदरा पीस लें. इसके बाद उबले आलू को कद्दूकस कर लें.
- अब एक बड़े बर्तन में साबूदाना, आलू और मूंगफली का पाउडर डाल दें. फिर इसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक और सेंधा नमक को डाल दें. काली मिर्च का पाउडर, नींबू का रस और पिसी हुई चीनी को मिला दें.
- अब आप धनिया पत्ती डालकर सभी चीजों को मिला लें.
- हाथ पर थोड़ा तेल लगा लें और मिश्रण को गूंथ लें. अब मिश्रण से छोटा-छोटा हिस्सा लें और गोल करके चिपटा कर लें. इसे 10 से 15 मिनट तक के लिए खुले में छोड़ दें.
- अब पैन में तेल डाल दें. इसमें आप वड़े को डाल दें. इन्हें तुरंत न पलटें. 2 से 3 मिनट तक पकने दें फिर पलटकर दूसरी तरफ से पका लें. मीडियम हाई फ्लेम पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें. फिर प्लेट में निकाल लें. साबूदाना वड़ा को आप व्रत वाली हरी चटनी के साथ सर्व करें.
यह भी पढें: Navratri Vrat Recipe of Kuttu Ki Puri: व्रत के लिए एकदम लाइट और स्वादिष्ट रेसिपी
यह भी पढें: Navratri Fast Recipe of Dahi Aloo: व्रतवाले दही आलू बनाना है बेहद आसान, नोट करें ये रेसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




