इस तरह बनाएं दही राजमा की टेस्टी रेसिपी, शेफ विन्नी ने बताया तरीका 

Updated at : 25 Mar 2026 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
दही राजमा

दही राजमा (Photo - इंस्टाग्राम @chefvinnyshukla)

Dahi Rajma Recipe: अगर आप राजमा की मसालेदार सब्जी से कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो दही राजमा की रेसिपी बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने का तरीका शेफ विन्नी शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

विज्ञापन

Dahi Rajma Recipe: आपने दही मिर्ची, दही बैंगन और दही भिंडी तो कई बार खाई होगी, लेकिन आज हम आपको इन सबसे अलग दही राजमा की खास रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब और अलग होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. तो चलिए जानते हैं इस स्वादिष्ट दही राजमा रेसिपी को बनाने का तरीका. 

दही राजमा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गाढ़ा दही – 300 ml (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 

ग्रेवी के लिए

  • तेल – 4 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • अदरक-लहसुन (कुटा हुआ) – 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च – 5 (बारीक कटी हुई)
  • उबला हुआ राजमा – 1½ कप
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

दही राजमा बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में दही लें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसे अलग रख दें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. तेल गरम होने पर उसमें जीरा डालें और उसे चटकने दें. अब इसमें बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च और कुटा हुआ अदरक-लहसुन डालकर अच्छे से भून लें. 
  • अब आंच धीमी कर दें और अब इसमें दही का मिश्रण डालें. इसे लगातार चलाते रहें जिससे दही फटे नहीं. इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग दिखने लगे. 
  • अब इसमें उबला हुआ राजमा डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे कुछ मिनट तक पकाएं जिससे राजमा मसाले का स्वाद सोख ले. 
  • अब कड़ाही से 2 बड़े चम्मच राजमा निकालकर मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें. 
  • इस पेस्ट को वापस कड़ाही में डाल दें. इससे ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिष्ट बनती है. इसे अब आप 3–4 मिनट और पकाएं. लास्ट में हरा धनिया डालकर सजाएं. इस तरह आप दही राजमा घर पर तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Sprouts Salad Recipe For Weight Loss: बढ़ते मोटापे का नहीं रहेगा टेंशन, सुबह-सुबह खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स सलाद

यह भी पढ़ें: Black Chana Salad Recipe: बाहर के स्नैक्स छोड़ें, मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी काला चना सलाद

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola