Darbhanga News: बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार अमानवीय : सांसद

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे सुनियोजित अत्याचार पर सांसद गोपालजी ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे सुनियोजित अत्याचार पर सांसद गोपालजी ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे अमानवीय करार दिया है. विज्ञप्ति जारी कर रविवार को ठाकुर ने कहा कि धार्मिक कट्टरता के नाम पर इस तरह का कृत्य कलंक है. जिस तरह भीड़ ने बंगलादेश के हिंदू युवक दीपू दास को जिंदा जला दिया, वह वैश्विक लोकतंत्र में मानवता पर कलंक है. धार्मिक सहिष्णुता की इस तरह अगर परीक्षा ली गयी तो आने वाले दिन में इसकी बड़ी कीमत बंगलादेश को चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया है कि वहां की सांप्रदायिक ताकतें मानवता के लिए खतरा बन चुकी है. विज्ञप्ति में सांसद ने पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता बाबर हुमायूं के वहां बाबरी मस्जिद बनाये जाने की सोच की तीखी भर्त्सना करते हुए कहा कि इससे बड़ा हास्यास्पद और क्या हो सकता है कि जिस बाबर ने ढाई साल के शासनकाल में बंगाल की जमीन नहीं देखी, वहां उसके नाम पर मस्जिद बनाने की बात की जा रही है. इसकी सजा जनता देगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन