इंटरमीडिएट की छात्रा के अपहरण का आरोप लगा कर दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 11:10 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से इंटरमीडिएट पास युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है.
सिंहवाड़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से इंटरमीडिएट पास युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में लड़की की मां ने गोगौल निवासी कुंदन कुमार यादव, विकास कुमार यादव, राकेश यादव की पत्नी पूसा देवी, वकील यादव की पत्नी रासो देवी सहित कोरा गांव निवासी कमलेश कुमार यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है. युवती की मां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपितों ने रात के समय घर से उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया. एक आरोपी कुंदन कुमार यादव लड़की को लेकर दिल्ली चला गया. कुंदन ने बार-बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया. उसका वीडियो बनाकर लड़की को प्रताड़ित करने लगा. इंटरमीडिएट पास होने के बाद मिलने वाला 25 हजार रुपया भी इन लोगों ने निकलवा लिया है. देह व्यापार के लिए लड़की को बेचने का प्रयास करने का भी आरोप लड़की की मां ने लगाया है. उसने बताया है कि घर से निकलते समय घर में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवरात भी आरोपित ले गए. न्यायालय में मामला दर्ज करते समय उसने कहा है कि इस घटना की जानकारी सिंहवाड़ा थाना और एसपी को भी दी गई, लेकिन कहीं न्याय नहीं मिलने के बाद मामला को न्यायालय में दर्ज कराया गया है. सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले को दर्ज करने के साथ ही अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










