पंचायत सरकार भवन निर्माण में कथित अनियमितता की शिकायत, एडीएम ने दिए जांच के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

एडीएम राजस्व को ज्ञापन सौपते फरियादी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के एक पंचायत सरकार भवन के निर्माण में कथित अनियमितताओं का मामला समाहरणालय पहुंचा. वार्ड सदस्य ने घटिया निर्माण सामग्री और मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. अपर समाहर्ता ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: समाहरणालय में आयोजित अपर समाहर्ता (एडीएम) मनोज कुमार के जनता दरबार में सोमवार को रतनपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 के वार्ड सदस्य महाशंकर कुमार ने पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर आवेदन सौंपा. आवेदन में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के माध्यम से कराए जा रहे निर्माण कार्य में स्वीकृत प्राक्कलन एवं गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

निर्माण सामग्री और तकनीकी मानकों पर उठाए सवाल

शिकायतकर्ता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया गया है. साथ ही फाउंडेशन की ढलाई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की गई तथा एम-25 ग्रेड कंक्रीट, मिक्स डिजाइन और अन्य तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया. आवेदन के अनुसार, इस संबंध में फोटो, वीडियो एवं अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध हैं.

धमकी देने का भी लगाया आरोप

वार्ड सदस्य महाशंकर कुमार ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बाद उन्हें और उनके परिवार को दबाव बनाने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई.

स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने, स्वीकृत प्राक्कलन, मिक्स डिजाइन, क्यूब टेस्ट रिपोर्ट एवं अन्य तकनीकी अभिलेखों की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित संवेदक, अभियंताओं एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

एडीएम ने दिए जांच के निर्देश

जनता दरबार में आवेदन प्राप्त होने के बाद अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने संबंधित विभागों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन