ग्रामीण एसपी ने किया कमतौल थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों में तेजी लाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को निर्देश देती ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने कमतौल थाना का वार्षिक निरीक्षण कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. उन्होंने लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के साथ-साथ फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर जोर दिया.

विज्ञापन

दरभंगा: ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने गुरुवार देर शाम कमतौल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के मालखाना, स्टेशन डायरी, चार्जशीट, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क एवं लोक शिकायत पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की. साथ ही गंभीर अपराधों और लंबित कांडों की समीक्षा की.

विज्ञापन

फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी पर जोर

ग्रामीण एसपी ने फरार आरोपितों और वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने थाने की रात्रि गश्ती, वाहन जांच और बैंक-एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया.

वैज्ञानिक और फॉरेंसिक तरीके से अनुसंधान का निर्देश

एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को नये आपराधिक कानूनों के प्रावधानों के अनुरूप वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित कर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने को कहा.

उन्होंने शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का भी निर्देश दिया.

मौके पर कमतौल सदर टू एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन, सर्किल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी, थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

घोघराहा में एक साल में टूटा आरसीसी नाला, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन