राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैराथन दौड़, बिट्टू यादव बने विजेता, विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

संस्कार वैली में 5 किमी मैराथन, बिट्टू यादव अन्य को कप प्रदान करते निदेशक सोनू सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़े का समापन मैराथन दौड़ के साथ हुआ. छठी कक्षा के बिट्टू यादव ने 5 किलोमीटर की दौड़ जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया. इस आयोजन ने बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा दिया.

विज्ञापन

दरभंगा: राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़ा के समापन पर संस्कार वैली पब्लिक स्कूल, घनश्यामपुर में शुक्रवार को पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपना दमखम दिखाया.

विज्ञापन

दौड़ में छठी कक्षा के बिट्टू यादव ने प्रथम, आठवीं कक्षा के अमित कुमार मुखिया ने द्वितीय और नौवीं कक्षा के प्रभास यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गयी.

विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार

प्रथम विजेता बिट्टू यादव को 5001 रुपये, मोमेंटो और शील्ड प्रदान किया गया. द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अमित कुमार मुखिया को ढाई हजार रुपये और कप तथा तृतीय स्थान पर रहे प्रभास यादव को 1100 रुपये और कप दिया गया.

खेल से बच्चों में विकसित होती है नेतृत्व क्षमता

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधन निदेशक रामसेवक सिंह ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं. विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है.

विद्यालय की एचएम नीरा सुब्बा ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच देने की. विद्यालय आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा.

मौके पर स्कूल के निदेशक सोनू सिंह, क्रीड़ा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार साहु सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

झगरुआ प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका पर फर्जी हाजिरी और गैरहाजिरी के आरोप, डीएम से जांच की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन