लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए लगेगा विशेष शिविर, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

लंबित ट्रैफिक चालान निपटारा हेतु आयोजित स्थल की तैयारी का जायजा लेते डीएमस व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जाएगा. डीएम कौशल कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया और नागरिकों की सुविधा पर विशेष जोर दिया. आम लोगों से अपील है कि इस अवसर का लाभ उठाएं.

विज्ञापन

दरभंगा: शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए दरभंगा प्रेक्षागृह में विशेष शिविर लगाया जायेगा. आम लोगों की सुविधा के लिए शिविर में कई काउंटर बनाये गये हैं, जहां लंबित चालानों का त्वरित एवं सरल तरीके से निष्पादन किया जायेगा.

विज्ञापन

डीएम कौशल कुमार ने शुक्रवार को प्रेक्षागृह पहुंचकर शिविर की तैयारियों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

नागरिकों की सुविधा पर विशेष जोर

डीएम ने कहा कि नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. शिविर में पर्याप्त काउंटर के साथ बैठने, पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि लोगों को लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे में किसी तरह की परेशानी न हो.

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शिविर में पहुंचकर अपने लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा कराएं.

अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, डीटीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

आसाम नंबर के ट्रक से 1771.920 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन