Darbhanga News: जिला स्तरीय शतरंज के बालक वर्ग यू-15 के विजेता बने अंशुमन, आदित्य को दूसरा स्थान

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-15) के सफल प्रतिभागियों को गुरुवार को समाहरणालय में पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग व किलकारी के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-15) के सफल प्रतिभागियों को गुरुवार को समाहरणालय में पुरस्कृत किया गया. इसमें बालक वर्ग के विजेता बने किलकारी के अंशुमन, आदित्य भारद्वाज तथा चिरंजीव कुमार के साथ बालिका वर्ग अंडर-15 में प्रथम तीन क्रमश: किलकारी की वैष्णवी, खुशबू व आकांक्षा, बालक वर्ग के अंडर-10 में किलकारी के ही सात्विक, सिद्धिक व तथा बालिका वर्ग अंडर-10 में किलकारी की जया, साक्षी, वैष्णवी व श्रृष्टि प्रिया प्रथम चार स्थानों पर रही. इन सभी को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशस्ति पत्र के साथ शील्ड से पुरस्कृत कर हौसलाअफ्जाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन