Darbhanga News: सर्जरी बिल्डिंग के एक्स-रे रूम में एक महीने से झूल रहा ताला, जांच ठप

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:डीएमसीएच परिसर स्थित सर्जरी बिल्डिंग की एक्स-रे मशीन पिछले एक माह से खराब पड़ी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. डीएमसीएच परिसर स्थित सर्जरी बिल्डिंग की एक्स-रे मशीन पिछले एक माह से खराब पड़ी है. इस कारण मरीजों को जांच के लिये पुराना ओपीडी भवन जाना पड़ता है. इस प्रक्रिया में मरीज व परिजनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. जानकारी के अनुसार मशीन के पार्ट्स काम नहीं कर रहे हैं. इसे लेकर कंपनी के कर्मी से बात की गयी. बताया गया कि पार्ट्स बदलने के बाद ही मशीन ठीक हो पायेगी. इसके लिये कंपनी के अभियंता ने 17 मार्च तक का समय मांगा था, लेकिन वह वक्त बीत जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. इसका खामियाजा मरीज व उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है. इधर रोजाना सुबह में ओपीडी स्थिति इकलौती मशीन से जांच करने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बनी रहती है. मरीजों की भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाता है. बता दें कि सुबह की पाली में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक अमूमन 80 से 90 मरीजों का एक्स-रे जांच की जाती है.

ट्राली मैन व एम्बुलेंस चालकों से हो जाती नोक-झोंक

एक्स-रे मशीन के खराब होने से सबसे अधिक मुश्किल गंभीर मरीज व परिजनों को हो रही है. उन्हें दूसरे बिल्डिंग में ले जाने के लिये ट्राली व एम्बुलेंस का लंबा इंतजार करना पड़ता है. इस दौरान कई बार ट्राली मैन व एम्बुलेंस चालकों से मरीज व परिजनों के बीच नोंक-झोंक की स्थिति बन जाती है. इस स्थिति में कई बार मरीजों को ले जाने के लिये प्राइवेट ऑटो किराया में लेना पड़ता है. बताया गया कि महज 100 से 200 मीटर की दूरी के लिये ऑटो चालक सौ से दो सौ रुपये तक भाड़ा लेता है. दूसरी ओर इसी बिल्डिंग में संचालित सर्जरी व ऑर्थो वार्ड में इलाजरत मरीज व परिजनों को भी यही समस्या झेलनी पड़ रही है.

दो एम्बुलेंस व एक ट्राली मैन से हो रही खानापूरी

जानकारी के अनुसार मरीजों को जांच के लिये दूसरे जगह ले जाने के लिये अस्पताल प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गयी है. मरीज व परिजनों की मानें तो इसके लिये केवल दो एम्बुलेंस व एक ट्रॉली मैन से ही कार्य लिया जा रहा है. इसे लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से कई बार शिकायत की गयी, लेकिन व्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं हो सका है. विदित हो कि आपातकालीन विभाग में तीनों शिफ्टों में 140 से 150 मरीज इलाज के लिये पहुंचते हैं. शनिवार को अस्पताल में 1791 मरीजों ने इलाज के लिये रजिस्ट्रेशन कराया था.

शनिवार को विभिन्न विभागों में रजिस्टर्ड मरीजों की संख्या

विभाग- रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों की संख्या

मेन ओपीडी- 1449

कैंसर- 00शिशु रोग- 61

सुपरस्पेशलिटी- 20एमसीएच- 68

गायनिक- 48आपातकालीन- 145

उपाधीक्षक डॉ सुरेन्द्र कुमार ने एक्स-रे मशीन को सही करने के लिये विभागीय प्रयास जारी है. जल्द ही मशीन को ठीक कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन