Darbhanga News: तेलिया पोखर के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत

Updated at : 09 Mar 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: तेलिया पोखर के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत

Darbhanga News:पिकअप की चपेट में आने से राजा साह के पांच वर्षीय पुत्र समर कुमार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: कमतौल. डीकेबीएम पथ में तेलिया पोखर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से राजा साह के पांच वर्षीय पुत्र समर कुमार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने बांस- बल्ला लगाकर कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष शालू कुमारी, पुअनि राहुल कुमार, पुअनि रामाशंकर पांडेय, पुअनि राम विनोद सिंह, सअनि रविंद्र प्रसाद, सअनि मनीष कुमार पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. गिरफ्तार चालक एवं जब्त वाहन को थाने ले गए.

पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. बताया जाता है कि बच्चा अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़ा था. तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, परंतु स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. बाद में गाड़ी चालक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन