दर्जन भर जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा

Published at :02 Nov 2016 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
दर्जन भर जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा

18 हजार नकदी, छह मोबाइल व एक बाइक बरामद दरभंगा : नगर थाना की पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तरौनी गांव में छापेमारी कर जुआ खेल रहे बारह जुआरियों को मंगलवार को धर दबोचा. वहीं उनके पास से नकद 18 हजार 635 के अतिरिक्त आधा दर्जन मोबाइल, तास की तीन गड्डी जब्त किया. वहीं […]

विज्ञापन

18 हजार नकदी, छह मोबाइल व एक बाइक बरामद

दरभंगा : नगर थाना की पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तरौनी गांव में छापेमारी कर जुआ खेल रहे बारह जुआरियों को मंगलवार को धर दबोचा. वहीं उनके पास से नकद 18 हजार 635 के अतिरिक्त आधा दर्जन मोबाइल, तास की तीन गड्डी जब्त किया. वहीं मौके से एक बाइक को भी कब्जे में ले लिया.
एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर के अलग-अलग जगहों पर लोग जुआ खेल रहे हैं. इसी सूचना पर मंगलवार की दोपहर कई पुलिसकर्मियों को सादे लिबास में भेजकर पता किया गया. सूचना मिली. इसके बाद जिस जगह जुआ चल रहा था, उस स्थान को चारों तरफ़ से घेर लिया गया. इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और घेरकर सभी को पकड़ लिया. इसमें आधा दर्जन मोबाइल के अलावा 18 हजार 635 रूपये नकद भी जब्त किया गया.
पकड़े गये जुआरियों में नगर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर मुहल्ला निवासी अमरनाथ कुमार, किलाघाट मुहल्ला के सुरेन्द्र सहनी, सरवर अली, जगदीश सहनी, ओम सहनी, जोगेंद्र सहनी, मुसापुर मुहल्ला के संतोष राम एवं जगन्नाथ पासवान, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मिलान चौक निवासी मनोज कुमार सहनी, चकरहमतपुर मुहल्ला के नसीम खां, महदौली के दिनेश पासवान एवं सदर थाना क्षेत्र के धोई गांव निवासी राम सोगारथ मंडल का नाम शामिल है. एसडीपीओ श्री अहमद ने बताया कि इन सभी के विरूद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.
गिरफ्तार आरोपितों के साथ एसडीपीओ दिलनवाज अहमद.
बरामद नकदी व अन्य सामान.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन