घर-घर में रहा उत्सव का माहौल भाई को बजरी खिलाने से पूर्व पूजन करती बहनें.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Nov 2016 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

संस्कृति व संस्कार को संरक्षित रखने का प्रयास दरभंगा : लक्ष्मीसागर मोहल्ला मे भ्रातृद्वितीया समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गंधर्व झा के वेदध्वनि से हुआ.मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय सरावगी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मिथिला के प्रसिद्ध लोक पर्व को समारोह पूर्वक मनाना भावी पीढ़ी को अपने संस्कार […]
विज्ञापन
संस्कृति व संस्कार को संरक्षित रखने का प्रयास
दरभंगा : लक्ष्मीसागर मोहल्ला मे भ्रातृद्वितीया समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गंधर्व झा के वेदध्वनि से हुआ.मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय सरावगी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मिथिला के प्रसिद्ध लोक पर्व को समारोह पूर्वक मनाना भावी पीढ़ी को अपने संस्कार तथा सभ्यता को संरक्षित रखने मे मील का पत्थर साबित होगा. विद्यापतिक सेवा संस्थान के महासचिव डाॅ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि यह एक बेहतर प्रयास है.कार्यक्रम मे सुधा देवी ने अपने भाई विजयकांत झा को परंपरानुसार विधिवत निमंत्रण दिया.कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे महापौर गौरी पासवान, जयकुमार झा , नंदकिशोर यादव ने विचार व्यक्त किया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमे ममता ठाकुर , केदार नाथ कुमर, दीपक झा , गौरीकांत झा , अशोक झा सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी.आयोजन समिति के सचिव मणिकांत झा ने संचालन के क्रम मे कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से समाज मे सांस्कृतिक चेतना जागृत होती है. अध्यक्ष जीवकांत मिश्र ने आगत अतिथियों का स्वागत पाग चादर से किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










