फर्जी कुर्की नोिटस मामले में एसएसपी ने एएसआइ को िकया िनलंिबत

दरभंगा : फर्जी कुर्की जब्ती का नोटिस चिपकाकर पैसा लेन- देन के आरोप में घिरे एएसआइ प्रमोद कुमार द्विवेदी को एसएसपी ने िनलंिबत कर िदया है. इस मामले में विवि थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ठाकुर ने एसएसपी को जांच रिपोर्ट सौंपी थी. इस मामले कॊ एसएसपी, डीआइजी एवं आइजी ने गम्भीरता से लिया था. बेला शंकर […]
दरभंगा : फर्जी कुर्की जब्ती का नोटिस चिपकाकर पैसा लेन- देन के आरोप में घिरे एएसआइ प्रमोद कुमार द्विवेदी को एसएसपी ने िनलंिबत कर िदया है. इस मामले में विवि थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ठाकुर ने एसएसपी को जांच रिपोर्ट सौंपी थी. इस मामले कॊ एसएसपी, डीआइजी एवं आइजी ने गम्भीरता से लिया था. बेला शंकर मुहल्ला निवासी रामाशीष साह के पुत्र मनोज कुमार साह ने सभी वरीय पुलिस अधिकारी कॊ आवेदन देकर कहा था कि एएसआई श्री द्विवेदी ने अलग अलग तिथियों में पहले इश्तेहार फिर कुर्की जब्ती का
नोटिस चिपकाकर उसके परिजनों से पैसे ऐंठ लिये. पदाधिकारियों ने इस मामले कॊ गम्भीरता से लेते हुये जांच का जिम्मा विवि थानाध्यक्ष कॊ दिया था. उन्होंने दिये गये निर्देश के अनुरूप जांच कर एसएसपी कॊ प्रतिवेदन दे दिया है. वहीं दूसरी और मनोज ने यह भी अनुसंधानक पर आरोप लगाया था कि विवि थाना में दर्ज कांड 196/16 में उसका भाई नामजद आरोपी नहीं था. मनोज के मुताबिक वह दिल्ली में था. इस पूरे मामले में पुलिस लगे आरोप पर जांच कर रही है. विवि थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ठाकुर से इस बाबत पूछने का प्रयास किया गया लेकिन वे कुछ भी बताने से परहेज़ कर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










