जांच कमेटी ने तबादले को ठहरा दिया अवैध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Nov 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : एससी-एसटी कर्मचारी संघ की जिला शाखा की ओर से सोमवार को सीएस को एक ज्ञापन सौंपा गया है. इसमें तत्कालीन सीएस के कर्मियों के तबादले और प्रोन्नति को जांच कमिटी ने अवैध बताया है. डीएम की ओर से गठित जांच टीम ने रिपोर्ट में 23 जून को जारी वरीयता सूची को न ही […]
विज्ञापन
दरभंगा : एससी-एसटी कर्मचारी संघ की जिला शाखा की ओर से सोमवार को सीएस को एक ज्ञापन सौंपा गया है. इसमें तत्कालीन सीएस के कर्मियों के तबादले और प्रोन्नति को जांच कमिटी ने अवैध बताया है.
डीएम की ओर से गठित जांच टीम ने रिपोर्ट में 23 जून को जारी वरीयता सूची को न ही औचित्यपूर्ण और न ही नियमानुकूल बताया है. तत्कालीन सीएस के कर्मियों के तबादले को फुहर बताया गया है. इतना ही नहीं स्थापना समिति बैठक की कार्यवाही पंजी और संचिका को उपलब्ध नहीं कराया गया. साथ ही वांछित अभिलेख छूपाकर रखना संदेहात्मक प्रतीत होता है
. ज्ञापन में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख ने तीन अगस्त को आदेश जारी कर कहा कि तबादले की सूची में शामिल जय नारायण दास को प्रधान लिपिक के पद पर प्रोन्नति देने का आदेश जारी किया जा चुका है. जयनारायण दास ने तबादले एवं प्रोन्नति के विरोध में प्रधान सचिव से शिकायत की थी. संघ के सचिव राज कुमार पासवान ने बताया कि इस आदेश का पालन नहीं हुआ तो सीएस के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










