छात्रों से बात करते एसडीपीओ दिलनवाज अहमद एवं छात्र को बचा कर ले जाते मब्बी ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार.

दरभंगा : सोमवार की सुबह पॉलिटेक्निक कालेज के छात्रों और मुहल्लेवासियों के बीच मारपीट एवं रोड़ेबाजी को लेकर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा. सुबह करीब छह बजे छात्रों का झुंड पांच टेम्पो का शीशा फोड़ दिया. लोगों से गाली गलौज की. लोगों को पीटते हुये कैदराबाद मुहल्ले […]
दरभंगा : सोमवार की सुबह पॉलिटेक्निक कालेज के छात्रों और मुहल्लेवासियों के बीच मारपीट एवं रोड़ेबाजी को लेकर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा. सुबह करीब छह बजे छात्रों का झुंड पांच टेम्पो का शीशा फोड़ दिया. लोगों से गाली गलौज की. लोगों को पीटते हुये कैदराबाद मुहल्ले में छात्र जा घुसे और चाय वाले के साथ मारपीट की. इसी बीच टेंपू यूनियन के नेता नवीन खट्टिक ने एसएसपी समेत एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष को सूचना दी.
थानाध्यक्ष जब दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बीच बचाव का प्रयास कर रहे थे कि कई छात्रों ने उन्हें खरी खोटी सुनानी प्रारंभ कर दी. स्थिति को भांप वे चुपचाप सुनते रहे. बीच बचाव का प्रयास जारी रहा. पलक झपकते ही मुहल्ले के लोगों ने एक छात्र को खीच लिया तथा उसकी टाई का फंदा बनाकर छात्र का गला कस दिया.
लोग छोड़ने को तैयार नहीं थे. इसी बीच छात्र रोड़े बाजी करने लगे. इसे देखकर मुहल्ले वासी भी रोड़ा चलाना शुरू कर दिये. बस पकड़ने आये यात्री जहां तहां भागने लगे. इसी बीच एसएसपी सत्य वीर सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन से भारी संख्या में वहां पुलिस पहुंची. एसडीपीओ दिलनवाज अहमद एवं एसडीओ गजेन्द्र प्रसाद भी पहुंचे. लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया. नहीं मानने पर पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी. पुलिस लाठी भांजते हुये सरकारी बस स्टेंड तक पहुंच गयी. आक्रोशित मुहल्ले वासी पुलिस पर पथराव करने लगे. इस कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










