पीजीइटी परीक्षा कल

दरभंगा : लनामिवि के अधीन पीजी में नामांकन के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा (पीजीइटी) के लिए विवि प्रशासन ने विषयवार परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिया है. इसके साथ ही केंद्रों पर विषयवार छात्रों की संख्या भी निर्धारित कर दी है. परीक्षा 23 अक्टूबर को 11.30 बजे से होगी. 22 विषयों के 12143 […]
दरभंगा : लनामिवि के अधीन पीजी में नामांकन के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा (पीजीइटी) के लिए विवि प्रशासन ने विषयवार परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिया है. इसके साथ ही केंद्रों पर विषयवार छात्रों की संख्या भी निर्धारित कर दी है. परीक्षा 23 अक्टूबर को 11.30 बजे से होगी. 22 विषयों के 12143 सीटों पर नामांकन के लिए करीब साढ़े दस हजार परीक्षार्थियों के इसमें शामिल होने की संभावना है.
पीजीइटी की परीक्षा ओएमआर पैटर्न पर होगी. परीक्षा दो भागों में बांटकर 100 अंकों की होगी. भाग ए की परीक्षा 25 अंकों की होगी. इसमें जेनेरल नॉलेज एवं जेनेरल एपीट्यूट से प्रश्न पूछे जायेंगे. वहीं भाग बी की परीक्षा 75 अंकों की होगी. इसमें विषय से संबंधित अंक पूछे जायेंगे. सभी प्रश्नों का उत्तर एक ही पाली में अभ्यर्थियों को देना होगा. इसमें उत्तीर्णता के लिए सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक लाना होगा. वहीं एससी, एसटी एवं महिला कोटि के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णता के लिए पांच प्रतिशत अंकों में छूट दी जायेगी.
आयोजित होने वाली पीजीइटी परीक्षा का परिणाम पीजी में नामांकन की तिथि एवं इसके वर्ग संचालन की तिथि के बाबत पूछे जाने पर अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ भोला चौरसिया ने कहा कि इस बाबत अभी कोई निर्णय नहीं लिये गये हैं. पीजीइटी परीक्षा समापन के बाद इस मुद्दे पर निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










