नदियामी गांव में ली अंितम सांस

कुशेश्वरस्थान : प्रख्यात मैथिली कवि चंद्रभानु सिंह नहीं रहे. बीती रात तीन बजे अपने पैतृक आवास कुशेश्वरस्थान के नदियामी गांव में 101 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे कई वर्षों से लगातार बीमार चल रहे थे. मालूम हो कि वर्ष 2004 में इनके शकुंतला महाकाव्य को मैथिली साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था. […]
कुशेश्वरस्थान : प्रख्यात मैथिली कवि चंद्रभानु सिंह नहीं रहे. बीती रात तीन बजे अपने पैतृक आवास कुशेश्वरस्थान के नदियामी गांव में 101 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे कई वर्षों से लगातार बीमार चल रहे थे. मालूम हो कि वर्ष 2004 में इनके शकुंतला महाकाव्य को मैथिली साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था. इसके अलावा भी दर्जनों पुरस्कार विभिन्न संस्थानों द्वारा इन्हें मिला है. इनमें प्रभात फाउंडेशन कोलकाता द्वारा वर्ष 2012 में इन्हें पुरस्कृत किया गया था.
इनकी कविताओं में कोयलिया काफी लोकप्रिय रही है. अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. इन्हें चार पुत्र व चार पुत्री है. मैथिली कवि चंद्रभानु का संस्थार बुधवार की दोपहर दो बजे हुई. द्वितीय पुत्र तीर्थ नारायण सिंह ने मुखाग्नि दी. इनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नगर विकास व आवास सह जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी नो दूरभाष पर परिजनों से शोक व्यक्त किया है. अंतिम संस्कार में स्थानीय जदयू विधायक शशिभूषण हजारी, प्रखंड प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह, उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, कांग्रेस नेता शंकर कुमार झा, मधुकांत झा मिंटू, भदहर पंचायत के मुखिया बलराम सिंह,सरपंच माधव चंद्र खां सहित अनेक व्यक्ति ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










