पति की सलामती के लिए विवाहिताओं ने रखा व्रत

Published at :05 Sep 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
पति की सलामती के लिए विवाहिताओं ने रखा व्रत

गौड़ विसर्जन के बाद आज करेंगी व्रत खंडित दरभंगा : पति की स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ रविवार को विवाहिताओं ने तीज का उपवास रखा. पूरे दिन और पूरी रात निर्जला व्रत किया. सोमवार को गौड़ विसर्जन के पश्चात व्रत खंडित करेंगी. रविवार की सुबह विवाहिताओं ने स्नान आदि से निवृत होने […]

विज्ञापन

गौड़ विसर्जन के बाद आज करेंगी व्रत खंडित

दरभंगा : पति की स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ रविवार को विवाहिताओं ने तीज का उपवास रखा. पूरे दिन और पूरी रात निर्जला व्रत किया. सोमवार को गौड़ विसर्जन के पश्चात व्रत खंडित करेंगी.
रविवार की सुबह विवाहिताओं ने स्नान आदि से निवृत होने के पश्चात नये परिधान धारण किये. नख-सिख श्रृंगार किया. इसके पश्चात टोली में बैठकर देवाधिदेव महादेव तथा पार्वती का प्रतीक बनाकर परंपरा के अनुरूप उनका पूजन किया. पुरोहित ने पूजन के पश्चात कथा पाठ किया. पूरे मनोयोग से व्रतियों ने कथा का श्रवण किया. इस दौरान परंपरागत गीत का गायन भी चलता रहा. उल्लेखनीय है कि
पति की सलामती के लिए महिलाएं 24 घंटे का निर्जला उपवास इस मौके पर रखती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन