बिजली विभाग ने दर्ज करायी 13.17 लाख रुपये गबन की प्राथमिकी

Published at :04 Sep 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली विभाग ने दर्ज करायी 13.17 लाख रुपये गबन की प्राथमिकी

आरोपी गिरफ्तार लैपटॉप व विपत्र जब्त सदर : बिजली विभाग के दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र के फ्रेंचाइजी जयप्रकाश चतुर्वेदी पर विभाग ने 13.17 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उधर, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बेंता ओपी क्षेत्र स्थित आरोपित के घर से […]

विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार लैपटॉप व विपत्र जब्त

सदर : बिजली विभाग के दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र के फ्रेंचाइजी जयप्रकाश चतुर्वेदी पर विभाग ने 13.17 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उधर, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बेंता ओपी क्षेत्र स्थित आरोपित के घर से विपत्र एवं लैपटॉप जब्त किया गया है. विभाग के सहायक अभियंता सौरव कुमार ने प्राथमिकी के लिए दिये आवेदन में कहा है कि मीटर लगाने तथा विपत्र वसूली मद की यह राशि जयप्रकाश ने विभाग में जमा नहीं किया. विभाग की ओर से इसको लेकर कई बार उनसे कहा गया. लेकिन वे टालमटोल करते रहे. शनिवार को श्री चतुर्वेदी सहायक अभियंता के आवास पर पहुंचे तथा बाता-बाती शुरू कर दी. सहायक अभियंता के अनुसार श्री चतुर्वेदी ने पैसा जमा नहीं करने की बात कही. इसकी सूचना उन्होंने डीएसपी को दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन