हड़ताल से आज बढ़ेगी लोगों की परेशानी

Published at :02 Sep 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
हड़ताल से आज बढ़ेगी लोगों की परेशानी

पूर्व संध्या पर कई संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस दरभंगा : विभिन्न मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों द्वारा दो सितंबर को जिले में हड़ताल किया जायेगा. इसे लेकर गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने जिले के अनेक भागों में मशाल जुलूस निकाला, बैठकें की तथा हड़ताल को सफल बनाने के रणनीति तैयार की. भारतीय मजदूर के […]

विज्ञापन

पूर्व संध्या पर कई संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस

दरभंगा : विभिन्न मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों द्वारा दो सितंबर को जिले में हड़ताल किया जायेगा. इसे लेकर गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने जिले के अनेक भागों में मशाल जुलूस निकाला, बैठकें की तथा हड़ताल को सफल बनाने के रणनीति तैयार की. भारतीय मजदूर के संगठन प्रभारी आरके दत्ता ने आंदोलन को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. सीटू की ओर से लहेरियासराय में जुलूस निकाला गया. वहीं रसोईया संघ,
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ, डाक कर्मचारी संघ, बीएसएनएल कर्मचारी संघ, वाहन मजदूरी संघ समेत ट्रेड यूनियन से जुड़े सभी संगठनों ने हड़ताल की पूर्व संध्या पर कार्यक्रमों का आयोजन किया. इसमें मशाल जुलूस, बैठक, जनसंपर्क आदि कार्यक्रम किये गये. आंदोलन के मद्देनजर सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को ले प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. आंदेालन में शामिल अधिकांश संगठन लहेरियासराय में जुलूस निकालेंगें एवं प्रदर्शन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन