डीएमसीएच कार्यालय पर दोनों संघों का धरना जारी

दरभंगा : डीएमसीएच के दो कर्मचारी संघों के वर्चस्व की लड़ाई जारी है. बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ की डीएमसीएच शाखा का धरना एवं भूख हड़ताल अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना स्थल पर राम बालक यादव और सुरेश कुमार साह की अध्यक्षता में सभा आयोजित हुई. उधर बिहार चिकित्सा परिचारिका संघ गोप गुट […]
दरभंगा : डीएमसीएच के दो कर्मचारी संघों के वर्चस्व की लड़ाई जारी है. बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ की डीएमसीएच शाखा का धरना एवं भूख हड़ताल अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना स्थल पर राम बालक यादव और सुरेश कुमार साह की अध्यक्षता में सभा आयोजित हुई. उधर बिहार चिकित्सा परिचारिका संघ गोप गुट की डीएमसीएच शाखा का धरना चौथे दिन जारी रहा. धरना स्थल पर मंत्री विजल लक्ष्मी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस मौके पर दो सितंबर को ट्रेड यूनियनों के राज्यव्यापी हड़ताल का नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया गया. बैठक में भोगेंद्र राम, सिकंदर कुमार, अवध नारायण झा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










