डीइओ का किया घेराव डीइओ से वार्ता करते संघ सदस्य.

दरभंगा : बिहार विद्यालय संघ तथा अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण सभा की ओर से आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप नारायण यादव का मंगलवार को खाजासराय के निकट घेराव किया गया. संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कहा कि माध्यमिक विद्यालय बिरनिया बहादुरपुर के रसोईया रामकाशी देवी 22 अगस्त को स्कूल […]
दरभंगा : बिहार विद्यालय संघ तथा अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण सभा की ओर से आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप नारायण यादव का मंगलवार को खाजासराय के निकट घेराव किया गया. संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कहा कि माध्यमिक विद्यालय बिरनिया बहादुरपुर के रसोईया रामकाशी देवी 22 अगस्त को स्कूल में भोजन बनाने के क्रम में झुलस गई थी,
जिसे देखने के लिए आजतक शिक्षा विभाग का कोई पदाधिकारी नहीं गया. उसके समुचित इलाज की व्यवस्था एवं उनके आश्रित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदर्शनकारियों के दवाब पर पंडासराय स्थित वन हॉस्पिटल में भरती रसोइया से मिलने गए और 24 घंटे के अंदर इलाज का पूरा खर्च का आश्वासन दिया, तब प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कल्याण भारती, अभिषेक कुमार, जमालुद्दीन, पप्पू पासवान आदि कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










