शराबबंदी में भूमिका को ले दिलनवाज पुरस्कृत

दरभंगा : राज्य सरकार के महत्वपूर्ण नये शराबबंदी कानून मे महती भूमिका निभानेवाले सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को सोमवार को पटना मे पुरस्कृत किया गया. मध निषेध कानून को सफलतापूर्वक धरातल पर लागू कराने को लेकर श्री अहमद सम्मानित किये गये है. एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व मे पुलिस ने कई […]
दरभंगा : राज्य सरकार के महत्वपूर्ण नये शराबबंदी कानून मे महती भूमिका निभानेवाले सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को सोमवार को पटना मे पुरस्कृत किया गया. मध निषेध कानून को सफलतापूर्वक धरातल पर लागू कराने को लेकर श्री अहमद सम्मानित किये गये है. एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व मे पुलिस ने कई जगह छापेमारी कर शराब जब्त किया.
वही नशे के लत मे अपना जीवन बर्बाद कर रहे युवकों को काऊसलिंग कर सही राह दिखायी. श्री अहमद ने न सिर्फ नशे के दलदल मे फंसे युवकों को सही राह दिखायी बल्कि कई मौके पर चिकित्सक के यहां स्वयं ले गये. युवाओं को गलत आदत छोड़ने की प्रेरणा एवं इसके अनुपालन में वरीय अधिकारियों द्वारा भेजे गये अनुशंसा पत्र के आलोक मे श्री अहमद को राज्य सरकार के उत्पाद मंत्री ने पुरस्कृत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










