जहरीली शराब को बता रहे अज्ञात बीमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2016 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

शराबबंदी के साथ बंद हो अपराध प्रेसवार्ता में बोलते भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन. दरभंगा : राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू होने के बावजूद जहरीली शराब से मरने पर सरकार इसे अज्ञात बीमारी बता रहे हैं. यह अज्ञात बीमारी स्पष्ट करता है कि राज्य में कानून का राज नहीं है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज […]
विज्ञापन
शराबबंदी के साथ बंद हो अपराध
प्रेसवार्ता में बोलते भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन.
दरभंगा : राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू होने के बावजूद जहरीली शराब से मरने पर सरकार इसे अज्ञात बीमारी बता रहे हैं. यह अज्ञात बीमारी स्पष्ट करता है कि राज्य में कानून का राज नहीं है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान उक्त बातें कही.
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा भी शराब बंदी के पक्ष में है. हम पूर्ण नशाबंदी के साथ-साथ अपराधबंदी भी चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में हत्याएं बढ़ रही है. अपराध कम करने की सरकार के सभी प्रयास विफल दिख रहे हैं. यह चिंता का विषय है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर की हालात पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी भाजपा का विरोध करें, लेकिन जम्मू-कश्मीर के जो हालात है,
उसपर राजनीति उचित नहीं. हम सभी जम्मु में शांति चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विपक्ष के नेता राष्ट्रपति से मिले, वे लोग सार्थक पहले के बदले आलोचना में लगे हैं. इस मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरि सहनी, अमलेश झा, सुजित मल्लिक, अशोक नायक सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










