30 अगस्त तक चलेगी सुविधा स्पेशल ट्रेन

Published at :04 Jul 2016 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
30 अगस्त तक चलेगी सुविधा स्पेशल ट्रेन

दरभंगा : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुविधा एसी एक्सप्रेस के परिचालन में विस्तार किया है. यह गाड़ी अब 30 अगस्त तक चलेगी. पहले इसे जून तक ही चलाये जाने की रेलवे की ओर से घोषणा की गयी थी. दरभंगा से इसका परिचालन सप्ताह में दो दिन मंगल व शुक्रवार को होगा. […]

विज्ञापन

दरभंगा : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुविधा एसी एक्सप्रेस के परिचालन में विस्तार किया है. यह गाड़ी अब 30 अगस्त तक चलेगी. पहले इसे जून तक ही चलाये जाने की रेलवे की ओर से घोषणा की गयी थी. दरभंगा से इसका परिचालन सप्ताह में दो दिन मंगल व शुक्रवार को होगा. वहीं दिल्ली से यह ट्रेन सोम व गुरुवार को चलेगी. यहां बता दें कि सुविधा एक्सप्रेस में यात्रियों से विशेष भाड़ा वसूल की जाती है.

दरभंगा से दिल्ली के बीच यह ट्रेन 17 फेरे लगायेगी. पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद कुमार रजक ने यह सूचना दी है. 82405 नंबर से खुलनेवाली यह गाड़ी दरभंगा से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी जो अगले दिन दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वहीं दिल्ली से 82406 नंबर से यह ट्रेन पूर्वाह्न 11.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे दरभंगा आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन