ट्रक की ठोकर से गर्भवती की मौत पर हंगामा, जाम

Published at :27 Jun 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से गर्भवती की मौत पर हंगामा, जाम

दरभंगा : ब्बी ओपी क्षेत्र के एनएच-57 पर रिलायंस ऑफिस के पास ट्रक की ठोकर गर्भवती नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, उसकी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भरती कराया गया है. घटना रविवार को दिन के 11 बजे की बतायी जाती है. इधर, […]

विज्ञापन

दरभंगा : ब्बी ओपी क्षेत्र के एनएच-57 पर रिलायंस ऑफिस के पास ट्रक की ठोकर गर्भवती नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, उसकी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भरती कराया गया है. घटना रविवार को दिन के 11 बजे की बतायी जाती है.

इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने घंटों दरभंगा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों का लंबा काफिला लग गया. जाम में गरमी व उमस के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग मुआवजे की मांग कर

ट्रक की ठोकर
रहे थे. बाद में मब्बी ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार व सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार के समझाने के बाद लोग शांत हुए. इसके बाद जाम हटाया जा सका.
बताया जाता है कि शीशो निवासी बच्चा पंडित की पुत्री रंजीता देवी की शादी एक वर्ष पूर्व जाले थाना क्षेत्र के अखौली समधिनिया निवासी रामजी पंडित के साथ हुई थी. गर्भवती रंजीता कुछ दिन पहले ही मायके आयी थी. रविवार को अपनी दो बहनों को बस में बैठाने के लिए छोटी बहन संगीता कुमारी के साथ मब्बी गयी थी. इसी दौरान मुजफ्फरपुर से आ रहे ट्रक (यूपी78 ए-4610) की चपेट में आ गयी. ट्रक की ठोकर से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं, छोटी बहन संगीता गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसके हाथ व पैर की हड्डी टूट गयी है. उसका डीएमसीएच में इलाज चल रहा है. घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक पुत्री की मौत हो गयी. दूसरी जीवन व मौत के बीच जूझ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन